अमरोहा, दिसम्बर 6 -- ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को रस्साकशी व दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शाद व बालिका वर्ग में प्रगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में शाद व लक्षदीप, बालिका वर्ग में प्रगुन व राधिका पहले दो स्थान पर रहे। फलक व सौम्या, अरीब, अदनान, परिधि, अदीति ने भी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की। किंडनगार्डन वर्ग की प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की दौड़ में प्रतिभाग किया। प्रबंधक सुखवीर सिंह व प्रधानाचार्या रजिया सुल्तान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल चेयरमैन डॉ.सिद्धराज सिंह, डॉ.हेमलता, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.