हमीरपुर, अप्रैल 11 -- मौदहा, संवाददाता। शादी से महज 19 दिन पूर्व एक युवती ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी देवलाल निषाद की 21 वर्षीय पुत्री सीतारानी की 30 अप्रैल को शादी होने वाली है। घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। नाते-रिश्तेदारों को कार्ड भी बांटे जा चुके थे। शनिवार की दोपहर सीतारानी ने अपने ही घर में परिजनों की नजरों से बचकर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों की नजर जब फंदे पर लटकी सीताराम पर पड़ी तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की खबर के बाद घर के बाहर ग्रामीणों का ...