औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने डकैती के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ति की पहचान देवकुंड थाना के गढ़पुर निवासी अशोक यादव के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में 1 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी अरवल जिला के कसौटी तेलपा निवासी संतोष कुमार के पुत्र विपिन कुमार ने दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने कहा था कि 30 नवंबर की रात्रि वह अपने गांव की एक शादी में शामिल होने देवकुंड जा रहे थे। दो बाइकों पर प्रिंस कुमार, अभिजीत कुमार, रवि रंजन कुमार, विपिन कुमार, अनूप कुमार और सौरभ कुमार सवार होकर लौट रहे थे। देवकुंड से रामपुर जाने वाली सड़क पर 10 लड़के रास्ते को रोक कर खड़े थे। उक्त लोगों ने उनकी पल्सर बाइक और प्रिंस कुमार का एप्पल मोबाइल फोन छीन लि...