गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धर्मदास पट्टी निवासी राहुल यादव गांव के एक व्यक्ति की लड़की की शादी में शामिल होने लिए लुचूई स्थित एक मैरिज हाल में आया था। भोजन करने के बाद वह अपने चाचा के लड़के के साथ बाइक से घर जा रहा था। गांव के एक मनबढ़ व्यक्ति से पुरानी रंजिश चलती है। मनबढ़ अपने दो साथियों को बुला कर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारकर राहुल को घायल कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सूरज, नीरज, अभिषेक, जितेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.