अल्मोड़ा, मई 13 -- चौखुटिया। चौखुटिया-द्वाराहाट मोटर मार्ग मंगलवार रात स्कूटी और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे काशीपुर के दो फोटोग्राफर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक फोटाग्राफर गुरुजीत सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह उम्र 38 साल और गुरुदेव सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 35 साल एक शादी समारोह में आए हुए थे। मंगलवार रात दोनों स्कूटी से वापस काशीपुर लौट रहे थे। इस दौरान रात साढ़े नौ बजे चौखुटिया-द्वाराहाट मार्ग पर सैनिक विश्राम गृह के पास चमोली से आ रही कार के साथ स्कूटी भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- शादी से लौट रहे फोटोग्राफरों की स्कूटी कार से भिड़ी हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त हो गई। ...