उरई, अप्रैल 26 -- माधौगढ़। संवाददाता जालौन बंगरा रोड के रेढ़र मोड़ के पास शनिवार तड़के तेज रफ्तार से आ रही कार पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने एक नवयुवक को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार सवार लोग एक शादी में शिरकत कर वापस लौट रहे थे और हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।मध्यप्रदेश के भिंड क्षेत्र के गांव निवासी संजय ठाकुर 19 वर्ष सहित उसके रिस्तेदार मध्यप्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के लालपुरा निवासी शंटी 21 वर्ष , भिंड क्षेत्र के थाना मो क्षेत्र के जारद निवासी गोलू 23 वर्ष , रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी युवती कशिश 19 वर्ष के साथ कार से शुक्रवार रा...