गोरखपुर, अप्रैल 25 -- खोराबार/मोतीराम अड्डा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में गोरखपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कुसुम्हा बशारतपुर के पास भोर में करीब तीन बजे हुआ।जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ झारखंड के रांची से बेटी की शादी संपन्न कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चालक को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार संग भीषण हादसा, पति-पत्नी, इकलौते बेटे समेत पांच की मौत टक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.