शादी से लौट रहे किसान को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से परिवार में कोहराम
लखनऊ, जून 20 -- नगराम, लखनऊ, संवाददाता। रिश्तेदारी में विदाई समारोह से बाइक पर घर लौट रहे एक किसान की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में चार बच्चों के पिता की जान चली गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटना का विवरण नगराम क्षेत्र के मितौली गांव निवासी किसान जियालाल 45 वर्ष शुक्रवार को बाराबंकी के चितवनिया गांव में रिश्तेदारी में आयोजित विदाई समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे इंदिरा नहर मार्ग पर मितौली गौशाला के पास सिरौना गांव निवासी अजीत के तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जियालाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे।
पुलिस कार्रवाई सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.