लखनऊ, जून 20 -- नगराम, संवाददाता। मितौली गांव निवासी किसान की हादसे में मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में ई रिक्शा ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मितौली गांव निवासी जियालाल (45) शुक्रवार को बाराबंकी के चितवनिया गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात आठ बजे इंदिरा नहर मार्ग पर मितौली गोशाला के पास सिरौना गांव निवासी अजीत के तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- शादी से लौट रहे किसान को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से परिवार में कोहराम घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उ...