बांका, मई 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ पर नगरडीह गांव के समीप गुरुवार को एक कार के धक्के से ऑटो पर सवार छह महिला समेत दस लोग जख्मी हो गए। सभी घायल भागलपुर जिला के सुलतानंगज उधाडीह गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अमरपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से एक को भागलपुर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- रजौन के खैरा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसा, साला बहनोई की मौत, एक गंभीरघायलों की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह गांव के घायल युवक दिलखुश यादव ने बताया कि वह अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने अमरपुर के बड़ी भेड़ा गांव आए थे। गुरुवार को ऑटो रिजर्व कर परिवार के सदस्य मीरा देवी, रामपुर कमरांय के किशोर राम की पत्नी नीलम देवी, मुन्ना कुमार की पत्नी रिंकी देवी, सुशीला ...