शादी से लौट रही 13 वर्षीया शिल्पी को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, जिला अस्पताल रेफर
श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलवरिया के मजरा खनवापुर में उस समय कोहराम मच गया, जब गाँव की एक 13 वर्षीया मासूम बच्ची शादी समारोह से घर लौटते वक्त तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। खनवापुर निवासी भगवान दीन की 13 वर्षीया बेटी शिल्पी गुरुवार की शाम गाँव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात होने पर जब वह समारोह से अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पार करते समय मल्हीपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिल्पी सड़क पर जा गिरी और उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए।
घटनास्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.