शादी से लौट रही बारात पर हमला, कई लोग घायल
बुलंदशहर, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र में वापस लौट रही बारात की गाड़ी को रोक रंजिश के चलते बारातियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमे चार लोग घायल हो गए। कुछ युवकों ने बारात जाते समय भी रास्ता रोककर विवाद किया था। मोहल्ला गोरखी निवासी पीड़ित जुनैद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को उसकी शादी थी। दोपहर करीब 2 बजे जब वह बारात लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में शारिक नामक युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया। रात करीब 8 बजे जब बारात वापस लौट रही थी, तभी शरीक उर्फ अंडा, मोनिस, दिलशाद, सुहेल व अन्य अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और बारात की गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी के सामने खड़े होकर उसे रुकवाया और बारातियों के नीचे उतरते ही लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.