भदोही, मई 2 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के शुकुलपुर डभका गांव के पास शनिवार को एक बाइक सवार युवक गिरकर चोटिल हो गया। औराई थाना क्षेत्र के खमरिया निवासी मेराज बाइक से ज्ञानपुर शादी में शामिल होने आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो गया। घायल बाइक सवार का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...