मुख्य संवाददाता, मई 2 -- यूपी के मथुरा में शादी के कारण लगे जाम से एक युवक की जान चली गई। करंट से झुलसे युवक को हॉस्पिटल ले जा रहा ऑटो मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट के रोड पर शादी समारोहों के जाम में फंस गया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। मथुरा में रोज लगने वाले जाम ने गुरुवार रात एक युवक की जान ले ली। महौली की पौर चौबिया पाड़ा निवासी पूर्व पार्षद बल्लो चतुर्वेदी का पुत्र विवेक चतुर्वेदी कारे (35) को गुरुवार रात घर में कूलर से करंट लग गया। शोर होने पर पड़ोसी भी वहां पहुंचे। आनन-फानन में विवेक को ऑटो से सिम्स हॉस्पिटल के लिए लेकर निकल पड़े। मसानी चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट के रास्ते पर शादी समारोहों के कारण जाम लगा था। लोग ऑटो में गंभीर हालत मरीज की दुहाई देते रहे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। अंत में गोकुल रेस्टोर...