गंगापार, अगस्त 11 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाने के बाद प्रेमी के मुकरने और कथित धमकी से आहत 20 वर्षीय युवती ने रविवार देर रात घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम संबंध और वादा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पड़ोस के ही युवक से एक वर्ष से अधिक समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बातचीत भी बंद कर दी। युवती ने चार अगस्त को कर...