शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- बंडा। काफी समय से चल रहे प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार करने पर एक युवती प्रेमी के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। मामला कस्बा बंडा का है, जहां तीन साल से एक युवक और युवती के बीच संबंध थे। इस बीच युवती की शादी पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में कर दी गई, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। बताया जा रहा है कि ससुराल में विवाद के बाद युवती करीब एक साल से मायके में रह रही थी और प्रेमी से मिलती रही। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया। इस पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। मामले को लेकर कई दिन पंचायत भी चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद युवक घर छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार को युवती उसके घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। युवक के परिजन भी घर छोड़कर चले गए, जिससे युवती अकेली दरवाजे पर बैठी रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.