रामपुर, मार्च 27 -- शाहबाद क्षेत्र के युवक की शादी से महीनेभर पहले युवक की मौत हो गई। वह आंध्रप्रदेश में फसल की कटाई करने गया था। काम पर जाते वक्त उसकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजन आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गए। हादसा 22 मार्च को हुआ था। बताया जा रहा है कि शाहबाद क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रोहित (23) कंबाइन हार्वेस्टर चलाता था। करीब छह माह पहले धान कटाई के लिए आंध्र प्रदेश के पलनाडु जनपद गया था। रविवार को वहां हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। आंध्रा पुलिस ने हादसे की सूचना किसी तरह रामपुर पुलिस और परिजनों को दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। सूचना पर परिजन पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले आए...