शादी से मना किया तो गर्लफ्रेंड को मार डाला, ग्वालियर में प्रेमी गिरफ्तार
ग्वालियर, सितम्बर 1 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। कंपू थाना पुलिस ने इस मामले में किशोरी के प्रेमी ईशान खान और उसके दोस्त और रिश्ते के भाई अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है। वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। किशोरी का शव सोमवार को कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान किशोरी के गले पर कसने के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.