प्रयागराज, मार्च 10 -- शादी करने से मना करने पर एक युवती को गोली मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपी रिश्तेदारों को उसकी फोटो भेजकर बदनाम कर रहा है। युवती की कहीं शादी तय होती है, तो वहां जाकर धमकी देता है। जार्जटाउन पुलिस ने युवती की तहरीर पर जीटीबी नगर निवासी साहिल सोनकर उर्फ विशू के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। जार्जटाउन थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल 2024 को खुल्दाबाद में एक शादी समारोह में साहिल से मुलाकात हुई थी। दोनों से बातचीत होने पर घर वाले शादी के लिए राजी भी हो गए थे। लेकिन, कुछ दिन बाद पता चला कि साहिल शादीशुदा है और उसकी पत्नी से मुकदमा चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर युवती और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि शादी से मना करने के बाद से साहिल लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.