बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने दो सगे भाइयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों आरोपी युवती पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे और मना करने पर उसे बदनाम करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मोबाइल पर अश्लील बातें, बदनाम करने की कोशिश और शादी न करने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से उसे फोन कर परेशान कर रहा था। वह अश्लील बातें करता और समाज में उसकी छवि खराब करने की धमकी देता है। युवती के मुताबिक आरोपी ने उससे कई बार कहा कि अगर उसने शादी नहीं की तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। शिकायत में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी पहले से शादीशुदा है, बावजूद इसके वह युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। वहीं, दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.