देवरिया, अप्रैल 4 -- मदनपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मदनपुर क्षेत्र के बरांव गांव में शादी से मना करने पर दो दिन पहले एक छात्रा की गला कस कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा कर दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह बरांव गांव के द​क्षिण डीह ​स्थित बृजेश प्रसाद के घोट्ठे पर एक कमरे में एक छात्रा का शव मिला था। उसके गले, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से पर चोट का निशान था। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति थी। आक्रोशित परिजनों ने शव ले जाने से पुलिस को रोक दिया गया। वह समझाने के बाद माने। इस मामले में शिवानंद प्रसाद की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई। आरोप लगाया था कि जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर आरोपी ने खुन्नस खाकर जबरदस्ती अपने घोठ...