शादी से पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की गई जान
इटावा औरैया, जून 25 -- ऊसराहार। शादी से पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भरतपुर खुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय अमन 22 जून को अपने मित्र गौरव और करन के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। लौटते समय तीनों युवक एक ही बाइक से सरसईनावर-ऊसराहार मार्ग होते हुए गांव वापस आ रहे थे। दौलतपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन और करन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अमन की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। तीन दिन तक चले उपचार के बाद गुरुवार को उसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.