लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कोतवाली क्षेत्र में शादी से पहले एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार युवती की शादी 30 मार्च को तय थी। 27 मार्च को वह अपने माता-पिता के साथ विवाह की खरीदारी के लिए गोला के मेला मैदान आई थी। शाम करीब 5 बजे वह अपनी एक सहेली के घर जाने की बात कहकर वहां से चली गई, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।परिजनों ने बताया कि युवती के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद जा रहा है। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और अपने स्तर से तलाश भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.