नई दिल्ली, मार्च 27 -- देश में बढ़ते तलाक और घरेलू हिंसा के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद मालविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को सदन में आवाज उठाई। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए शादी के पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट अनिवार्य करने के लिए कानून बनाने की मांग की। आपको बता दें, पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद कंग का यह संबोधन ऐसे समय में सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर पंजाब का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का घंटों तक नशे की हालात में एक ही जगह पर खड़ा हुआ देखा जा सकता है। सदन में जीरो आवर में बोलते हुए कंग ने भारतीय समाज में शादी को लेकर लड़के और लड़कियों के बीच में होते भेदभाव को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा, " जब नया रिश्ता जुड़ता है तो लड़की के बारे में बहुत जांच-पड़ताल की जाती है, लेकिन लड़कों को लेकर उतनी जांच-पड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.