नीरज कमल, अप्रैल 4 -- Love Tattoos: टैटू बनवाने का शौक वैसे तो हर उम्र के लोगों में है पर युवाओं में इसका जबरदस्त क्रेज है। युवा तरह-तरह के टैटू अपने शरीर पर गुदवाते हैं। मोहब्बत की निशानी के तौर पर भी टैटू बनवाए जाते हैं, लेकिन यही टैटू शादी तय होने पर उनके लिए परेशानी का सबब बन रहे। शादी से पहले अब मोहब्बत की निशानी के तौर पर बनवाए गए उसी टैटू को मिटाने के लिए सरकारी अस्पताल या निजी क्लीनिक में पहुंच रहे हैं। निजी क्लीनिक में जहां टैटू हटवाना महंगा साबित होता है, वहीं सरकारी अस्पतालों में यह कार्य मुफ्त में हो रहा। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के चर्म रोग विभाग में शुरू हुए अत्याधुनिक लेजर तकनीक क्लीनिक में टैटू न सिर्फ आसानी से हटाए जाते हैं बल्कि इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ता है। लिहाजा यहां टैटू हटवाना के साथ अनचाहे...