एटा, अप्रैल 22 -- शादी से एक दिन पहले दूल्हा मामी को लेकर रफूचक्कर हो गया। ऐसे में युवती की शादी में अवरोध उत्पन्न होने पर दूल्हे के छोटे भाई को शादी के लिए तैयार कर दिया। दूल्हे की उम्र कम होने की शिकायत कर दी गई। बरात के निकलने से पहले ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और पिलुआ पुलिस, एएचटी टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवाई। किशोर को लेकर कार्यालय पहुंची और सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। मंगलवार को को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सूचना मिली कि थाना पिलुआ के गांव दरिगपुर में बाल विवाह की तैयारी चल रही है। दूल्हा की उम्र करीब 14 साल है। जानकारी मिलते ही मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर जागृति चतुर्वेदी की टीम, थाना एएचटी, पिलुआ पुलिस गांव पहुंची और नाबालिग किशोर की शादी रुकवाई गई। किशोर का रेस्क्यू कर चाइल्ड...