शादी से पहले मामी को लेकर भागा दूल्हा, दोनों की मोहब्बत में 'फंस' गया छोटा भाई, पुलिस ने बचा लिया
एटा, अप्रैल 22 -- Dulha-Dulhan News: यूपी के एटा में हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी से एक दिन पहले दूल्हा मामी के साथ भाग गया। बड़े भाई की करतूत ने छोटे भाई को फंसा दिया। परिवार वालों ने युवती की शादी दूल्हे के 14 वर्षीय भाई से तय कर दी। किसी ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन से कर दी। बारात निकलने से पहले ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और पिलुआ पुलिस, एएचटी टीम लेकर मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवाई। किशोर को टीम ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया है। वहीं दुल्हन की शादी दूसरी जगह कर दी गई। मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सूचना मिली कि थाना पिलुआ के गांव दरिगपुर में बाल विवाह की तैयारी चल रही है। दूल्हे की उम्र करीब 14 साल है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर जागृति चतुर्वेदी की टीम, थाना एएचटी, पिलुआ पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.