बागपत, अगस्त 2 -- Baghpat News: यूपी के बागपत में एक बिन ब्याही 20 वर्षीय युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले से मानो जमीन ही खिसक गई। परिजनों को बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी ही नहीं थी। देखते ही देखते युवती की ब्लीडिंग शुरू हो गई। जरूरत से ज्यादा खून बहने के कारण युवती की हालत खराब होने लगी तो परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर भागे। अगले ही दिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने ग्राम निरपुड़ा निवासी अश्वनी पर युवती को गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार युवती को लंबे समय से पथरी की शिकायत थी, जिसके कारण उसे अक्सर पेट में दर्द रहता था। एक अ...