बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी वाले घर की खुशियों को अचानक मातम जैसे माहौल में बदल दिया। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार उस समय सदमे में आ गया, जब घर की 20 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई है। मामले में एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में नामजद तहरीर दी गई है। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी की शादी इसी माह के अंतिम सप्ताह में तय थी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों के आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका था। इसी ...