हाथरस, दिसम्बर 1 -- हाथरस। सासनी के एक गांव निवासी युवती शादी से पहले प्रेमी के साथ गहनों को लेकर गायब हो गई। शादी की तैयारियों को छोड़ परिवार के लोग युवती की तलाश में जुटे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवती व उसे ले जाने वाले को तलाश लिया है। कोतवाली सासनी के एक गांव निवासी युवती की दिसंबर में शादी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे। इसी बीच युवती को गांव का ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक बहला कर ले गया है। युवती घर से नगदी जेवर भी लेकर गई है। युवती के प्रेमी के साथ चले जाने से शादी की तैयारियों धरी रह गईं। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पिता ने कहा है कि दूसरे समुदाय का युवक, युवती को शादी करने के लिए भगा ले गया है। वह अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.