भागलपुर, मई 7 -- असरगंज से निरंजन सिंह की रिपोर्ट असरगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। वुधवार की रात्रि हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने डंस लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मामला असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव की है । जहां उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं। जब शादी से पहले दूल्हे को सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी कोरियन गांव निवासी गणेश सिंह और अर्चना देवी के इकलौते पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। बुधवार को घर में हल्दी और मेहंदी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान नीरज के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करते हुए जैसे ही वह घर से बाहर निकला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.