गोरखपुर, अप्रैल 10 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया हे। यहां प्रेमी से शादी तय न होने पर एक युवती घर छोड़कर भाग गई। युवती थाने के गेट पर पहुंची और उसने उल्टी करनी शुरू कर दी। पुलिस को जब युवती के उल्टी करने की वजह पता चली तो उसके हाथ-पांव फूल गए। दरअसल घर छोड़ने वाली युवती ने पिपराइच थाने में ही कीटनाशक पी लिया था। आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसका मजिस्ट्रियल बयान भी करा दिया है, जिसमें उसने घरवालों पर प्रेमी की जगह किसी और शादी तय करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी घरवालों ने तय कर दी। 29 अप्रैल को उसकी शादी है। इस बीच आठ अप्रैल की शाम चार बजे के करीब वह घरवालों को बताए बिना कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.