मेरठ, अप्रैल 19 -- सरधना क्षेत्र के गांव में एक युवती शादी से ठीक चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती की तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री की शादी 21 अप्रैल को तय थी। शुक्रवार रात घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। देर रात करीब दो बजे सभी लोग सो गए। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसका पुत्र घर लौटा तो बेटी अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि कमरे से बेटी का आधार कार्ड, शादी के लिए रखे गए गहने और नगदी भी गायब थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.