पीलीभीत, फरवरी 10 -- जहानाबाद,संवाददाता। शादी से दो दिन पूर्व युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। फील्डयूनिट की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजन युवक के आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी 25 वर्षीय अजय पाल की 12 फरवरी को शादी थी। उसका विवाह बरेली के नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती से होना था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। रोज की तरह अजय सोमवार रात में खाना खाकर छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.