शादी से दो दिन पहले युवती घर से लापता
कौशाम्बी, जून 3 -- शादी के दो दिन पहले युवती संदिग्ध दशा में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता लगने पर पीड़ित मां ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चरवा थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री 27 मई की भोर में घर से गायब हो गई। आरोप है कि गांव का ही युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर में रखे जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। पीड़िता ने बताया कि मामले की शिकायत चरवा थाने में की गई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक युवती का पता नहीं लग सका है। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद आरोपी युवक के पिता ने उसके घर पहुंचकर गाली गलौच करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.