रामपुर, अप्रैल 12 -- हरिद्वार-रुद्रपुर राजमार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्वार निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नगर पालिका स्वार में कार्यरत सफाई नायक महेंद्र कुमार का बेटा विकास कुमार (27) शनिवार को रुद्रपुर स्थित सिडकुल क्षेत्र जाने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि विकास पहले एक फैक्ट्री में काम करता था, जिसे उसने कुछ समय पहले छोड़ दिया था। फैक्ट्री में उसके कुछ रुपये बकाया थे, जिन्हें लेने के लिए वह रुद्रपुर जा रहा था।गदरपुर पहुंचने के बाद विकास ने अपनी बुआ के बेटे को साथ लिया और दोनों स्कूटी से रुद्रपुर की ओर चल पड़े। जैसे ही वे मेहतोष मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर...