हमीरपुर, मार्च 11 -- बिवांर, संवाददाता। शादी से एक दिन पूर्व युवती हजारों की नगदी लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। युवती के पिता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस युवती के साथ आरोपितों की तलाश कर रही है। बिवांर थाना के एक मोहाल के सड़क के किनारे कई साल से डेरा जमाए युवती के पिता ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पुत्री की शादी जनपद छतरपुर के युवक सचिन पुत्र पप्पू के साथ तय कर दी थी। 12 मार्च को बारात आनी थी। जिस पर परिजनों ने 10 मार्च को मंडप का कार्यक्रम किया था। पिता उसकी शादी के लिए 60 हजार रुपये रखे था। शादी के 1 दिन पहले दोपहर 1:30 बजे करीब शौच क्रिया करने की बात को कह कर डेरा से बाहर चली गई। काफी देर बाद वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। शादी के लिए रखे रुपये भी गायब थे। इस दौरान फोन पर जानकारी मिली कि वह प्रेमी अरुण पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.