शामली, अप्रैल 9 -- झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला सलारा में नाबालिग की शादी की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम किशोरी को अपने साथ शामली ले गई, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि किशोरी की बारात शुक्रवार में आनी थी। गुरुवार को चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि एक 13 वर्षीय किशोरी की शादी कराई जा रही है। बताया गया कि किशोरी की बारात शुक्रवार को शामली से आनी थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, जिसके बाद टीम तुरंत हरकत में आई और स्थानीय पुलिस के साथ युवती के घर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम ने युवती के परिजनों से उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन परिजन कोई भी जन्म प्रमाण पत्र या अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने युवती को अपने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.