सहारनपुर, जून 12 -- रामपुर मनिहारान। बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले एक परिवार पर मुसीबत टूट पड़ी। मोहल्ला मनिहारान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर में रखा शादी का सामान समेत घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना के बाद परिवार सदमे में है। मोहल्ला मनिहारान निवासी कसीब पुत्र निसार बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे बंद कमरे से धुआं उठता देख परिजन और आसपास के लोग जाग गए। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर के अंदर आग भड़क गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- शादी से एक दिन पहले दुल्हन का सामान राख काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित कसीब ने बताया कि शुक्रवार (12 जून) को उनकी बेटी की शादी है। शादी के ल...