लखनऊ, अप्रैल 25 -- बीकेटी,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शनिवार को युवती की शादी से ठीक एक दिन पहले घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी गई। नशे में धुत तीन युवक कार से पहुंचे, अवैध असलहे से फायर किया और कार छोड़कर फरार हो गए। इस घटना ने न केवल परिवार को दहशत में डाल दिया । पीड़ित नीलकंठ की पुत्री का विवाह 26 अप्रैल को निर्धारित है। शुक्रवार की रात घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के लोग तथा रिश्तेदार खुशी के माहौल में डूबे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही सुखदेव, अंकित और अनुज एक डिजायर कार से शराब के नशे में वहाँ पहुंचे। तीनों ने घर के बाहर खड़े होकर नाजायज असलहे से हवाई फायरिंग कर दी।अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से हल्दी समारोह में अफरातफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे भयभीत होकर...