गढ़वा, मई 29 -- झारखंड के गढ़वा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने शादी से इनकार करने पर अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने गुरुवार को बताया कि निर्मल सिंह ने आकृति की शादी राजस्थान में तय की थी। इसके लिए बेटी को लाने परती कुशवानी आया था। लेकिन, आकृति न तो राजस्थान जाना चाहती थी और न ही वहां के लड़के से शादी करना चाहती थी। इसी से नाराज पिता ने 16 मई को सोती हुई बेटी को रस्सी से गला घोंट कर मार डाला और घर में ताला बंद कर राजस्थान फरार हो गया। इस बीच 19 मई को निर्मल के बंद घर से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने घर का ताला खुलवाया तो उसमें आकृति का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने निर्मल के पुत्र अविनाश कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। इधर, 27 मई को जमानत क...