लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बीबीडी इलाके में दूध विक्रेता ने एक महिला सिक्योरिटी गार्ड पर शादी का दबाव बनाया। शादी से इनकार पर उससे छेड़छाड़ की। विरोध पर परिचितों और परिवारीजनों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान दूध विक्रेता और उसके घरवालों ने जमकर पीटा। सोने की चेन, चांदी का पायल और जेवर लूट लिए। गैस पाइप खोलकर महिला और उसके बेटे को फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है。

पीड़िता की पहचान इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप सुलतानपुर के धम्मौर की रहने वाली है। वह किराए पर रह रही है। किराए का मकान दूध विक्रेता जितेंद्र यादव ने दिलाया था। कुछ दिन पूर्व पैर फ्रैक्चर हो गया था। जिते...