आदित्यपुर, मार्च 10 -- रांची/चांडिल, संवाददाता। रांची पुलिस ने रश्मि कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपराइवजर व ईचागढ़ निवासी विजय दास हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। विजय की हत्या प्रेमिका ने शादी से इनकार करने पर अपनी बहन व भाई के साथ मिल गला रेतकर कर दी थी। और साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को बाइक में बांधकर बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया स्थित एक कुएं में फेंक दिया था।दलादली ओपी पुलिस ने आरोपी प्रेमिका रोशनी देवी, उसकी बहन सीमा और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को टेंगरिया स्थित कुएं से शव बरामद किया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के घर से घटना में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में सभी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।हत्या के बाद विजय के शव को बाइक में बांधकर कुएं में फेंकाग्रामीण...