शादी से इनकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
बगहा, जून 1 -- श्रीनगर, एक संवाददाता। बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा चौक स्थित मोबाइल टावर पर सोमवार दोपहर प्रेम-प्रसंग में शादी से इनकार करने पर युवती टावर पर चढ़ गई। शोले फिल्म के वीरू के तरह दर्जनों युवा प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़े, लेकिन यहां 'बसंती' ही 'वीरू' के इनकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह जानकारी क्षेत्र में फैली तो लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। हर कोई मोबाइल से वीडियो बनाने व फोटो खींचने लगा। स्थिति यह हो गई कि सड़क पर लगे जाम में एंबुलेंस तक पहुंच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझाकर युवती को टावर से उतारा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रांची की रहने वाली संजना कुमारी (23) के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली। वहां पहुंचकर मशक्कत के बाद उसे टावर से उतारकर थाने लाया गया। यहां पुलिस उससे पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.