शादी से इंकार पर वायरल कर दिया किशोरी का अश्लील फोटो
बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। शादी से इंकार करने पर एक किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोनहा थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि आरोपी युवक उनके गांव का रहने वाला है। उसने उनकी नाबालिग बेटी के साथ मेलजोल बढ़ाया। आरोप है कि इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बेटी ने इसका विरोध किया तो उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.