फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। आरपीएफ की सतर्कता से एक युवती की जान बच गई। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों और आरपीएफ जवानों ने उसे सुरक्षित हटाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि पांच-छह दिन पहले युवक ने शाह रोड स्थित एक अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। बुधवार को दवा दिलाने के बहाने ले जाकर शादी से साफ इंकार कर उसे छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.