नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हर्ष विहार इलाके में शादी से इंकार करने पर नाराज युवक ने अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचकर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने युवती के पिता की पिटाई की और बीच-बचाव करने आई मां व युवती पर भी हमला कर दिया। युवती के सिर पर पत्थर से वार किया गया। इसके बाद आरोपी किसी और से शादी करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता मंडोली एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहती है। कुछ समय पहले उसकी देव से पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। देव उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसके व्यवहार और आदतों को देखते हुए युवती ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि पांच मार्च की देर रात देव अपनी मां ममता, बहन मानसी, जीजा आदित्य और अन्य लोगों के साथ युवत...