लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मोहनलालगंज में युवती ने शादी से इनकार किया तो शोहदे ने रिश्ता तोड़ने के लिए उसकी होने वाली ससुराल में फोटो और वीडियो भेज दिए। युवती के विरोध पर शोहदे ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह आरोप लगाते हुए युवती के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक गांव निवासी युवती से शादी करने के लिए पिपरौली में रहने वाले अरुन पाल ने प्रस्ताव रखा। चूंकि आए दिन अरुन उसे परेशान कर छेड़छाड़ और अभद्रता करता था। युवती व उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच परिजनों ने युवती की शादी गोसाईंगंज क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी। अरुन के पास युवती की वीडियो और फोटो थी। उसने शादी तुड़वाने के लिए युवती की शादी जहां तय थी वहां फोटो व वीडियों भेज दिया। साथ लड़के पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.