रांची, मार्च 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने रश्मि कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। सुपरवाइजर विजय और रौशनी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था। शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने अपनी बहन व भाई के साथ मिलकर प्रेमी विजय की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर शव को बाइक में बांधकर एक कुएं में डाल दिया। दलादली पुलिस ने आरोपी प्रेमिका रौशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया स्थित कुएं से शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से घटना में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर किया है। पूछताछ में तीनों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...