शादी से इंकार करने पर युवती पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, जून 30 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को शादी से इंकार करने पर दूसरे समुदाय के एक युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग ने युवती बाल बाल बच गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और कार को बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी के फरार साथी की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र में एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी हुसैन को वह करीब 6-7 वर्ष से जानती है। रविवार की दोपहर पर आरोपी हुसैन अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर उसके घर पहुंचा और उससे शादी करने के लिये कहने लगा। पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.